रामपुर में बोलीं प्रियंका, ‘आंदोलन करने वाले किसानों को आंतकी कहती है मोदी सरकार’
BREAKING उत्तर प्रदेश

रामपुर में बोलीं प्रियंका, ‘आंदोलन करने वाले किसानों को आंतकी कहती है मोदी सरकार’

Feb 4, 2021
Spread the love

 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कृषि कानून का हवाला देते कहा कि आंदोलन करने वाले लोगों को यह सरकार आंतकी बताती है। मौजूदा दौर में किसानों पर सबसे ज्यादा जुल्म हो रहा है। सरकार किसान कानून वापस नहीं लेना चाहती है लेकिन सरकार को नहीं पता कि इस आंदोलन से किसानों की कितनी क्षति हो रही है।

प्रियंका गांधी  रामपुर में एक सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने नाम नहीं लिया लेकिन यह जरूर कहा कि मौजूदा दौर में शहीदों को आतंकी बताया जाता है और किसान आंदोलन को अपने खिलाफ साजिश के रूप में देखा जाता है। सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है। प्रियंका ने उम्मीद जताई कि किसानों के लिए इस सरकार के दरवाजे खुलेंगे और सुनवाई होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. अगर कोई नेता गरीबों की आवाज को नहीं सुन सकता है तो वह हमारा नेता नहीं है। कृषि कानून वापस लेने की मांग को  कहते हुए  प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को सच्चे आंदोलन की संज्ञा दी।

बता दें कि प्रियंका गांधी नवरीत की अरदास में रामपुर पहुंची थी. नवरीत की मौत गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली के दौरान हो गई थी।  रैली तय रास्तों पर न जाकर लाल किले की ओर चली गई थी। रैली में शामिल नवरीत का ट्रैक्टर पलट गया और उसकी मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *