प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी पर योगी सरकार के हेलीकाप्टर की फूल वर्षा
प्रयागराज। यह एक इत्तेफाक ही रहा लेकिन आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर ने फूलों की वर्षा कर दी। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक दिन की प्रयागराज यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान दोपहर को वह अरेल घाट से नाव के जरिए संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रवाना हुई थी। प्रियंका गांधी जब बोट पर सवार होकर संगम जा रहे थीं, तो योगी सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। इसके चलते प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।
बता दें कि फूलों की यह बारिश अकेले प्रियंका के लिए ही नहीं बल्कि मौनी अमावस्या पर आज माघ मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए कराई जा रही थी। जिस वक्त हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई जा रही थी उस वक्त प्रियंका व उनके साथ मौजूद लोग भी हेलीकॉप्टर को नाव पर बैठकर देख रहे थे।