मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा
मेरठ

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा

Mar 16, 2021
Spread the love

 

-नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा

-धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

-वंदे मातरम से गूंज उठा सदन

-नगर निगम में वन्दे मातरम के नारे,हंगामा

मेरठ में आज नगर निगम की बोर्ड बैठक वंदे मातरम के साथ शुरू हुई। वहीं बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा पार्षद सदन में ही धरना देकर बैठ गए और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। भाजपा पार्षद महेंद्र भारती का कहना है कि वो अपना मुद्दा रखना चाहते है, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं। उधर, महापौर ने कहा कि कोई भी मुद्दा बजट पर चर्चा के बाद रखा जाएगा।

इसके बाद भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महेंद्र भारती डाइस के सामने आकर बैठ गए। वहीं भाजपा नेताओं ने भी उनका साथ दिया। इस दौरान पार्षदों ने मेज पर हाथ मारते हुए जमकर हंगामा किया। महापौर ने भी माइक पटका और गुस्से में उठकर चली गईं। उनके पीछे नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी भी चले गए। बैठक में पार्षदों का हंगामा जारी है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाया गया। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पहले से ही हंगामा होने के आसार लग रहे थे। महापौर पक्ष के सर्वदलीय पार्षद खेमे और भाजपा पार्षदों ने पुनरीक्षित बजट पर निगम अधिकारियों को घेरने का पूरा प्लान तैयार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *