किसानों के मसीहा व रालोद मुखिया चौ.अजित सिंह का कोरोना से निधन
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

किसानों के मसीहा व रालोद मुखिया चौ.अजित सिंह का कोरोना से निधन

May 6, 2021
Spread the love

-मंगलवार की रात भर्ती कराया गया था अस्पताल में

-आज सुबह छह बजे ली अंतिम सांस

-82 वर्षीय चौ.अजित सिंह कई सरकारों में रहे मंत्री

-ट्वीट कर जयंत चौधरी ने दी निधन की जानकारी

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के मुखिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का आज गुरूवार को कोरोना से निधन हो गया।  82 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे। मगंलवार रात हालत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे जयंत चौधरी ने खुद ट्वीट कर दी।बता दें कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  आज सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जयंत चौधरी ने कहा, “दुख और महामारी के काल में हमारी प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें, संभव हो तो घर में रहें और सावधानी जरूर बरतें. इससे देश में सेवा कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी. ये चौधरी साहब को आपकी सच्चा श्रदांजलि होगी.”।चौ. अजित सिहं के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट दुख जताया है। पीएम ने कहा, वह हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे हैं। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। अजित सिंह ने साल 1986 से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। 1986 में वह राज्यसभा भेजे गए थे। 1987 से 1988 तक लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष पद भूमिका निभाई। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में कर दिया। अजित सिंह 6 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रहे। इसके अलावा चार प्रधानमंत्रियो की कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *