…इस तरह नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठाकर दूल्हे ने पार कराई नदी
Firstbyte update Latest राष्ट्रीय

…इस तरह नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठाकर दूल्हे ने पार कराई नदी

Jun 29, 2021
Spread the love
जहां चाह वहां राह,बात जीवन साथी की हो तो फिर बात ही क्या
जीवनसाथी को कंधे पर उठा दिल में बैठाया
पानी में कैसी उतरती दुल्हन, तो दूल्हे ने ऐसे दिया साथ
जहां चाह वहां राह, और अगर बात जीवन साथी की हो तो फिर बात ही क्या। बिहार में बाढ़ के पानी में फंसे दूल्हे ने यह बात साबित कर दिखाई और देखते ही देखते नई नवेली दुल्हन को कंधे पर उठाकर नदी पार करा दिया। नजारा ऐसा था कि सभी के चेहरे खुशी में खिल गये और दुल्हन को भी लग गया कि दूल्हा उसका साथ मुसीबत में तो छोड़ने वाला बिल्कुल भी नहीं हैं। यह मामला है बिहार के किशनगंज जिले का। दरअसल, लोहागड़ा का शिवा कुमार बारात लेकर सिंघीमारी के पलसा गांव आए थे। दुल्हन लेकर बारात लौट रही थी कि नांव कनकई नदी की धारा में फंस गई। बराती नदी को पैदल ही पार करने लगे लेकिन नई नवेली दुल्हन संकुचा गयी।
(यह भी देंखे https://www.youtube.com/watch?v=COa7PQg_87U&t=9s   )
यह देख दुल्हा कहां पीछे था, शिवा ने तुरंत ही दुल्हन को कंधे पर उठा लिया और नदी पार करा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *