पेगासस- आतंकियों की बजाय विपक्ष पर क्यों इस्तेमाल किया गया-राहुल गांधी
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update

पेगासस- आतंकियों की बजाय विपक्ष पर क्यों इस्तेमाल किया गया-राहुल गांधी

Jul 28, 2021
Spread the love

 

संसद में हमारी आवाज को दबाया जा रहा है- राहुल गांधी

पेगासस हथियार को लोकतंत्र के खिलाफ इस्तेमाल किया गया

नई दिल्ली: पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष सरकार पर जमकर हमलावर है। आज पहले विपक्ष ने सरकार को सदन के अंदर घेरने की रणनीति बनायी और इसके बाद सभी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष दोषी नहीं है। जासूस कांड के लिए जरिए भारत के लोकतंत्र पर हमला हुआ है। विपक्ष का हर दल जासूसी कांड की चर्चा चाहता है। जिस हथियार का इस्तेमाल आतंकवादियों के लिये किया जाना चाहिये वह भाजपा की केंद्र सरकार ने विपक्ष व अन्य लोगों पर किया है।

संसद भवन के पास विजय चौक पर राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  राहुल गांधी ने कहा कि यहां आज देश का पूरा विपक्ष खड़ा हुआ है। हमें यहां आज क्यों आना पड़ा,  क्योंकि हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है।  हमारा सिर्फ एक सवाल है क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस खरीदा ? हां या ना।  क्या हिंदुस्तान की सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया ? हां या ना. हम सिर्फ यह जानना चाहते हैं?”। राहुल ने आगे कहा कि हमें सरकार ने बताया कि सदन में पेगासस पर कोई चर्चा नहीं होगी। मैं हिंदुस्तान के युवाओं से पूछना चाहता हूं कि आप के फोन के अंदर नरेंद्र मोदी जी ने हथियार डाला है। मेरे खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ उस हथियार का प्रयोग किया गया। बाकी नेताओं के खिलाफ, प्रेस के लोगों के खिलाफ इस हथियार का इस्तेमाल हुआ। तो फिर क्या कारण है कि इस पर सदन के अंदर बात नहीं हो रही है ? हम गतिरोध पैदा नहीं कर रहे बल्कि देश हित में जो जिम्मेदारी है उसे पूरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  इस हथियार का इस्तेमाल आतंकवादियों व देशद्रोहियों के खिलाफ करना चाहिए था। वे नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी से पूछ रहे हैं कि उन्होंने इस हथियार का प्रयोग हिंदुस्तान की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ क्यों किया ? हिंदुस्तान के लोकतंत्र ने ऐसा क्या किया है जो आपने इस हथियार को लोकतंत्र के खिलाफ इस्तेमाल किया. यही हमारे सवाल हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *