सैमसंग ला रहा है 35 लाख का फोन !
Delhi / NCR Latest देश-विदेश

सैमसंग ला रहा है 35 लाख का फोन !

Aug 6, 2021
Spread the love

 

नई दिल्ली। स्मार्टफोन 35 लाख रुपये का। सुनकर झटका जरूर लगता है लेकिन सैमसंग ऐसा करने जा रहा है। सैमसंग इस 11 अगस्त को Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहा है। वहीं लग्जरी ब्रांड कैवियर Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 का अल्ट्रा-प्रीमियम वेरियंट पेश करेगा,  इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हो सकती है। इसमें हीरे और बेशकीमती पत्थर लगाए गए हैं।

कैवियर Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन CATRINA CALAVERA के नाम से लॉन्च होगा। इसमें 419 कीमती पत्थर जड़े हैं। इसके अलावा हीरे, सफायर और व्हाइट गोल्ड का भी यूज किया गया है। इसकी सिर्फ 20 यूनिट की तैयार की जाएंगी। फोन की कीमत 46,460 डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये होगी। ये फोन गोल्डन वायलेट, पर्ल रोज और पर्ल बेंक्वेट डिजाइन में पेश किया जाएगा।

Galaxy Z Fold 3 के अल्ट्रा प्रीमियम एडिशन की बॉडी में टाइटेनियम का यूज किया जाएगा। टाइटेनियम के अलावा कंपनी इसमें रूबी का इस्तेमाल करेगी। फोन के बैक में एक स्कल डिजाइन किया गया है, जिस पर टाइटेनियम लगा होगा। सैमसंग के इस फोन की 90 यूनिट्स बनाई जाएंगी। फोन की कीमत 10,770 डॉलर यानी करीब 8 लाख रुपये तक होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *