BREAKING Latest राष्ट्रीय

अगले पीएम के रूप में मोदी की लोकप्रियता 66 से गिर कर 24 फीसदी पहुंची- इंडिया टुडे

Aug 17, 2021
Spread the love

पहली पसंद के रूप में दीदी ऊपर आई

योगी आदित्यनाथ का जलवा कायम

केजरीवाल चौथे स्थान पर होने का दावा

नई दिल्ली।  ‘मूड ऑफ द नेशन’  नाम से हर साल  अंग्रेजी न्यूज चैनल “इंडिया टुडे” द्वारा किये जाने वाले सर्वे ने इस बार सभी को हैरत में डाल दिया है। इस सर्वे के मुताबिक अगले पीएम के रूप में मोदी की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट बतायी गयी है जबकि दीदी का ग्राफ बढ़ा है। यह बात भी है कि नरेन्द्र मोदी आज भी प्रधानमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद हैं। हां,  पिछले एक साल की तुलना में उनके लिए समर्थन में काफी गिरावट आई है। ऑल इंडिया मीडिया इंडिया टुडे के एक सर्वे ने इस बार ऐसी तस्वीर सामने आई है।

इस सर्वे के दौरान देखने में आया है कि अगस्त 2020 में 66% लोगों को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं मिला था लेकिन अगस्त 2021 में यह घटकर 24 फीसदी पर आ गया है। दरअसल, इस सर्वे में पूछा गया था अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे उपयुक्त कौन होना चाहिये। ममता बनर्जी अगली प्रधानमंत्री पसंद बनकर उभरी हैं। उनके साथ चौथे स्थान पर अरविंद केजरीवाल भी हैं। पिछले साल वे क्रमश: सातवें और छठे स्थान पर थे।

दरअसल, इंडिया टुडे हर साल जनवरी और अगस्त में ‘मूड ऑफ द नेशन’ नाम से एक सर्वे करता है। इस महीने जारी एक सर्वेक्षण के अनुसार, देश में 24 प्रतिशत लोग मोदी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं, इसे लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। वह सूची में पांचवें स्थान पर है।

हर बार की तरह बड़े जोर शोर से सर्वे सार्वजनिक करने वाले ग्रुप के टीवी चैनल ने इस बार इसे प्रमुखता सूची से बहुत दूर रखा है। इसे लेकर उस पर सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं। सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाले तमाम लोगों ने ट्वीट कर इंडिया टुडे ग्रुप को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *