मस्जिद में तिरंगा फहराने को हराम बताने वाले मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज‚ फरार
अफगानिस्तान का असर यहां भी कुछ लोगों पर पड़ा
हिंदुस्तान में रहते हैं लेकिन…..
जामा मस्जिद परिसर में झंडा फहराने को बताया हराम
आडियो बनाकर मुफ्ती ने किया वायरल
आगरा। अफगानिस्तान का असर यहां भारत में भी देखने को आ रहा है। चंद लोग तालिबानी भाषा इस्तेमाल करते हुए उसकी पैरवी कर रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों की तुलना तालिबानी से करने पर सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है वहीं आगरा में मंटोला थाने में मुफ्ती के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत 3, 153 B, 505, 505 (1) (B) और 508 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूषित मानसिकता रखने वाले मुफ्ती ने 15 अगस्त को आगरा की जामा मस्जिद पर तिरंगा फहराने का विरोध किया था।
दरअसल, 15 अगस्त पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन असफाक सैफी ने जामा मस्जिद परिसर में तिरंगा झंडा फहराया था। इस मौके पर राष्ट्रगान भी हुआ। परिसर में मौजूद लोगों ने भारत मां के जयकारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि यह जानकारी जैसे ही शहर मुफ्ती को हुई तो वह भड़क उठा। मुफ्ती ने तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान को हराम बता दिया। इतना ही नहीं, अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए मुफ्ती ने अपने बेटे से अपना एक ऑडियो रिकॉर्ड कराया जिसमें वह धमकी भरे लहजे में कह रहा था कि तिरंगा मस्जिद में फहराया जाना और राष्ट्रगान गाना गैर इस्लामिक एवं हराम है। मुफ्ती का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया।
लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए आगरा एसएसपी मुनिराज के निर्देश पर असलम कुरैशी की तहरीर पर मंटोला थाने में मुक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, असलम के मोबाइल पर ही यह संदेश भेजा गया था। एसएसपी का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। देश के तिरंगे और राष्ट्रगान के अपमान का जो भी आरोपी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।