पंजाब में घमासान, कैप्टन अमरिंदर ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

पंजाब में घमासान, कैप्टन अमरिंदर ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Sep 18, 2021
Spread the love

पंजाब में लंबे समय से चला  आ रहा दंगल

पंजाब। सिद्धू की दखल और कद बढ़ने के बाद पंजाब की राजनीति में उफान के हालात हैं। तमाम कोशिश के बाद भी जब कुछ न बदला तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही पूरे मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे फिलहाल कांग्रेस में हैं।

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिस पर भरोसा हो उसे कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनाएं। सरकार चलाने को लेकर मेरे ऊपर संदेह किया गया। मेरा अपमान किया गया। मैं अभी कांग्रेस पार्टी में हूं। सुबह मैंने कांग्रेस अध्यक्षा को इस्तीफे की जानकारी दी। मेरे रास्ते खुले हैं, सभी विकल्पों पर विचार करूंगा। समर्थकों से बात कर आगे का फैसला लूंगा। बता दें कि पांच साल का कार्यकाल वह पूरा नहीं कर पाए हैं।  उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले 60 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ने की धमकी दी थी। इन्होंने अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग की थी। इन विधायकों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की धमकी दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *