भारत बंद के दौरान मेरठ के गढ़ रोड पर भी किया यातायात बाधित
मेरठ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जय किसान आंदोलन ने आज मेरठ-गढ़ रोड भटीपुरा चौराहे पर चक्का जाम किया। इस दौरान तीन कृषि कानून के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यातायात बाधित किया गया। किसानों ने योगी सरकार द्वारा गन्ने का रेट चार वर्ष बाद पच्चीस रूपये बढ़ाने पर भी नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि इस निर्णय से वह स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।
एमएसपी की कानूनी गारंटी व किसान विरोधी तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में भटीपुरा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर गढ़ रोड जाम कर दिया। इसमें जय किसान आन्दोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल जयवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मानवेन्द्र वर्मा, प्रदेश प्रवक्तता मनीष भारती,पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक पवार, भी चक्का जाम में शामिल हुए। डी पी सिंह, उत्तरप्रदेश गांव प्रधान अध्यक्ष, भी मौजूद रहे और किसान आंदोलन को समर्थन दिया।
नितिन, तरुण मलिक, रविंदर सिंह, मिनटी, माइकल, पप्पू, आनंद शर्मा, कुलदीप, बादल, महिपाल सिंह विजय राठी, आदित्य पवार, खान महोमद, प्रेम सिंह प्रधान आदि धरने में शामिल रहे।