अब कांग्रेस ने साधा पाकिस्तान का नाम लेकर निशाना, कहा पंजाब संकट से पाक खुश है
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

अब कांग्रेस ने साधा पाकिस्तान का नाम लेकर निशाना, कहा पंजाब संकट से पाक खुश है

Sep 29, 2021
Spread the love

 

 

नई दिल्ली:  भारत की मौजूदा राजनीति में पाकिस्तान के नाम ने अहम जगह  बना ली है। मुद्दा चाहे कोई भी हो लेकिन पाकिस्तान के नाम का भय जरूर दिखाया जाता है। अब कांग्रेस ने भी पाकिस्तान के नाम का सहारा लिया है। पंजाब की राजनीति में भारी उलटफेर के बीच कांग्रेस के बड़े नेता मनीष तिवारी ने नवजोत सिंह के इस्तीफे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में कलह से सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को होगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात सच साबित हो रही है।  बता दें कि मनीष तिवारी को कैप्टन ग्रुप का नेता माना जाता है और कैप्टन ने कहा है कि उन्होंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वह पाकिस्तान को है। उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा। अब उन्होंने  पाकिस्तान किसे कहा है यह समझा जा सकता है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि  कांग्रेस नेतृत्व म्युज़िकल चेयर खेल रहा है। यह ग्रैंडरोल पार्टी झटकों का झाड़ और झमेलों का पहाड़ बन गयी है। दिक्कत यह है कि यह लोग नो बॉल और हिट विकेट का रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं। हम तो यही कहेंगे कि सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *