सिंधु बार्डर पर अब निहंगों ने मुर्गी वाले का पैर तोड़ा
BREAKING Delhi / NCR

सिंधु बार्डर पर अब निहंगों ने मुर्गी वाले का पैर तोड़ा

Oct 21, 2021
Spread the love

सिंधु बार्डर पर एक बार फिर से निहंगों ने संयुक्त किसान मोर्चा को परेशानी में डाल दिया है। तालिबानी अंदाज में लखबीर सिंह की हत्या करने के बाद आज मनोज पासवान नाम शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में निहंगों ने उसके पैर को तोड़ दिया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मनोज पासवान वाहन से मुर्गियां ले जा रहा था। सिंधु बार्डर के पास आरोप है कि निहंगों ने उसे रोक लिया और मुर्गी देने के लिये कहा। मनोज के इनकार करने पर निहंगों ने उस पर हमला बोल दिया। मनोज के पैर को तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक निहंग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने निहंग के कपड़ों में गगसीना गांव करनाल जिले के नवीन को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि हाल ही में सिंधु बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्च के धरना स्थल के निकट ही लखबीर सिंह नाम शख्स के हाथ व पैर काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने व एक संदेश देने के लिये तालिबानी अंदाज में शव को बैरीकेड से टांग दिया गया था। इस हत्या कांड की तुलना अफगानिस्तान में शव को हेलीकाप्टर से लटका कर दहशत कायम करने की घटना से भी की गई थी। पुलिस ने नारायण सिंह, गोवि व भगवत को हत्याभियुक्त पाते हुए गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चे ने साफ कहा था कि उनका निहंग सिखों से कुछ लेना देना नहीं हैं। निहंग आंदोलन के पहले दिन से ही उनके लिये परेशानी का सबब बनते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *