चाँद से ‘चाँद’ का मिलन आज, इस वक्त होगा दीदार
Exclusive Latest राष्ट्रीय

चाँद से ‘चाँद’ का मिलन आज, इस वक्त होगा दीदार

Oct 24, 2021
Spread the love

आज करवाचौथ है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि यानी आज सूर्योदय के साथ ही सुहागिनों द्वारा करवा चौथ के व्रत की शुरुआत होती है। पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला यह व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होता है। यही कारण है कि चांद निकलने का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार लेकिन थोड़ा पहले चांद के दीदार होने के संयोग दिखाई दे रहे हैं। करवा चौथ पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा। वहीं करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 11 मिनट है, लेकिन भौगोलिकता के कारण अलग-अलग स्थानों पर चंद्रोदय का समय भी भिन्न है। यहां हम कुछ प्रमुख शहरों में चांद के दीदार होने का अनुमानित समय बता रहे हैं।

आज चंद्रोदय का समय
1- दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट
2- मुंबई 08 बजकर 47 मिनट

3-कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट
4- बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट
5- लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट
6- आगरा : 08 बजकर 07 मिनट
7- अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट
8- मेरठ 08 बजकर 05 मिनट
9- नोएडा 08 बजकर 07 मिनट
10- गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट
11- मथुरा 08 बजकर 08 मिनट
12- सहारनपुर 08 बजकर 03 मिनट
13- बरेली: 07 बजकर 59 मिनट
14- रामपुर : 8 बजे
15- फर्रुखाबाद: 08 बजकर 1 मिनट
16- इटावा : 8 बजकर 05 मिनट
17- जौनपुर : 07 बजकर 52 मिनट
18- जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट
19- देहरादून: 8 बजे
20- पटना: 07 बजकर 42 मिनट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *