बुलदंशहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की हत्या
BREAKING Firstbyte update Latest उत्तर प्रदेश

बुलदंशहर के पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी युनूस के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग, एक की हत्या

Dec 5, 2021
Spread the love

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में यूनुस के एक समर्थक की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान करीब साठ राउंड फायरिंग की गई। हाजी यूनुस कल ही बसपा से रालोद में शामिल हुए थे। हमला करने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया गया है, जो पिता की हत्या में जेल में बंद है।

ताबड़तोड़ फायरिंग की यह घटना रविवार की दोपहर उस वक्त हुई जबि यूनुस गांव भाईपुरा में हुए एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद बुलंदशहर लौट रहे थे। तभी रजवाहे की पुलिया के निकट पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए।  घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। हाजी युनूस बुलंदशहर सदर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी निशा परवीन सदर ब्लॉक प्रमुख हैं। फायरिंग की इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *