BREAKING Exclusive Firstbyte update राष्ट्रीय

ओमिक्रोन की रफ्तार आने वाले पंद्रह दिन के लिये बड़े खतरे का संकेत

Dec 17, 2021
Spread the love
  • मुंबई हर लहर में ज्यादा संक्रमित हुआ है
  • 31 दिसम्बर तक लगा दी गई है धारा 144
  • मास्क पहनना किया अनिवार्य, जुर्माना वसूला जायेगा
  • महाराष्ट्र में अब तक 32 के आ चुके हैं सामने
  • ब्रिटेन में महालहर हुई शुरू, देश के लिये खतरे की घंटी

ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई। इसे देखते हुए मुंबई में 31 दिसंबर आधी रात तक धारा 144 लागू कर दी गई। आज केंद्र सरकार हालात की समीक्षा बैठक करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में अगले 15 दिन में चुनौती और बढ़ेगी, इसलिए सवाल है कि ओमिक्रोन पर हम कितने तैयार हैं? हालांकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि वह कोरोना की तीसरी लहर के लिये तैयार हैं। हालांकि चुनावी रैलियां इस खतरे को बेहद करीब लाती नजर आ रही हैं।

इस बीच, कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से भी सबसे ज्यादा परेशान है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस आ चुके हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच आने वाले 15 दिन भारी पड़ सकते हैं, इसका एहसास मुंबई पुलिस को है। तभी 31 दिसंबर तक पूरे मुंबई शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान बहुत ज्यादा सख्ती रहेगी। मुंबई में किसी भी सार्वजनिक सभा, रैली या प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। पांच से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकेंगे। क्रिसमस करीब है, नए साल का जश्न भी लोग मनाएंगे. खासतौर से ये फैसला इन बातों को भी ध्यान में रखकर लिया गया है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके नहीं लगवाए हैं, उनकी एंट्री बैन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *