BREAKING Exclusive उत्तर प्रदेश

अजब-गजब : अकबर इलाहाबादी नहीं, अब अकबर प्रयागराजी

Dec 28, 2021
Spread the love

स्टेशन और शहरों के नाम अभी तक बदले जाते देखे होंगे लेकिन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने इससे आगे बढ़ते हुए अकबर इलाहाबादी का नाम बदलकर अकबर प्रयागराजी कर दिया है। सोशल मीडिया पर अभी तक इस तरह के प्रयोग करते हुए मजाक का विषय जरूर बनता रहा है लेकिन आयोग ने इस पर अपनी मोहर ही लगा दी। हां जब गलती का अहसास कराया गया तो आयोग अध्यक्ष प्रो ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं, वह दिखवाते हैं।

दरअसल, आयोग की वेबसाइट पर ‘एबाउट इलाहाबाद’ का एक कॉलम है। इसमें इलाहाबाद के संक्षिप्त इतिहास और इसकी उपलब्धियों से संबंधित एक पेज खुलता है, जो अंग्रेजी भाषा में है। इसमें न सिर्फ अकबर इलाहाबादी, बल्कि तेग इलाहाबादी और राशिद इलाहाबादी के नाम के आगे लगे टाइटल से भी छेड़छाड़ हुई है और इलाहाबादी की जगह प्रयागराज लिख दिया गया है। ऐसा सोच-समझकर किया गया या तकनीकी कारणों से हुआ, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन मशहूर शायरों के नाम से हुई छेड़छाड़ ने नए विवाद को जन्म दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *