BREAKING Firstbyte update सहारनपुर

सपा ही कर सकती है भाजपा का सामना..यह कहते हुए इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़ी

Jan 10, 2022
Spread the love
  • सहारनपुर देहात के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी जा सकते हैं उनके साथ
  • आठ साल बाद इमरान मसूद ने की है घर वापसी
  • कांग्रेस ने हमेशा बहुत सम्मान दिया लेकिन अब हालात की पुकार
  • मौजूदा हालात में सपा ही भाजपा का कर सकती है सामना
  • बैठक करने पर इमरान समेत 300 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रहे सहारनपुर के इमरान मसूद ने आज आठ साल बाद सपा में फिर से वापसी कर ली। सपा में जाने की काफी समय से अटकले लगायी जा रही थी, जिस पर आज पुष्टि की मोहर लग गयी। अपने आवास पर समर्थकों की बैठक में इमरान ने खुद इसकी घोषणा की। इस बीच, बिना इजाजत बैठक करने के आरोप में इमरान मसूद समेत 300 लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

इमरान मसूद ने आज अंबाला रोड स्थित अपने आवास पर यह बैठक बुलाई थी। इसमें काफी समय में समर्थक मौजूद रहे। की बैठक में समाजवादी पार्टी में जाने की घोषणा कर दी। इमरान मसूद ने आठ साल बाद सपा में वापसी की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उन्हें बहुत सम्मान मिला है लेकिन मौजूदा हालात में सपा ही ऐसी पार्टी है जो भाजपा का मुकाबला कर सकती है। इस नाते वह सपा में वापसी कर रहे हैं।

इमरान मसूद साल 2007 के चुनाव में मुजफ्फराबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ विधायक बने थे। उन्होंने जगदीश राणा को हराया था। 2012 में सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा से चुनाव लड़े थे, मगर बसपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से चुनाव हार गए थे। 2014 का लोकसभा चुनाव सहारनपुर सीट पर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। भाजपा के राघव लखनपाल से हार गए थे। इसके बाद 2017 में उन्होंने नकुड विधानसभा के फिर चुनाव लड़ा मगर इस बार भी भाजपा के डॉक्टर धर्म सिंह सैनी से पराजित हुए थे। 8 साल बाद इमरान मसूद ने फिर से सपा में घर वापसी की है।

इस बीच, यह भी चर्चा है कि सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भी उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन उनका कहना है कि वह इमरान मसूद के साथ है। इस कथन के बाद उनका भी सपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *