मेरठ

धर्म कांंटा पर लूट करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार

Jan 19, 2022
Spread the love
  • बीते 13 जनवरी को मंगल पांडे नगर में धर्मकांटे पर हुई थी लूट
  • बदमाशों ने फायरिंग कर लूट ली थी मोटी धनराशि
  • संचालक ने 3 लाख 20 हजार की लूट बतायी थी
  • गिरफ्तार बदमाशों ने बताया सिर्फ एक लाख 33 हजार रुपये की हुई थी लूट
  • संचालक व बदमाशों की रकम में अंतर की जांच में जुटी पुलिस 

मेरठ में मंगल पांडे नगर स्थित धर्म कांटे पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार बदमाशों में धर्म कांटे पर पूर्व में काम करने वाला भी शामिल है। एक मामले में जेल गये कर्मचारी ने वहां मिले बदमाशों से मिलकर लूट की योजना बनाई व अंजाम दी। इस घटना का एक अजीब पहलू लूट की रकम है। धर्मकांटा संचालक के मुताबिक 3 लाख 20 हजार बदमाश लूट कर ले गये हैं जबकि बदमाशों का कहना है कि उन्होंने एक लाख 33 हजार रूपये लूटे थे। जांच जारी है।

विस्तार से देखिये 👇

.गिरफ्तार बदमाशों में भूदेव अक्की निवासी नेहरू रोड बड़ौ, निशांत छोटू आजाद नगर बड़ौत,आसिफ आर्यनगर बड़ौत व करन यमुना विहार दिल्ली शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को पुलिस ने मीडिया के सामने पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *