अखिलेश के पास इतना है पैसा, और डिंपल के पास ये सब…हलफनामे में खुलासा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इसके मुताबिक उनके पास 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इस प्रॉपर्टी में बैंकों में मौजूद पैसा समेत सभी चल-अचल संपत्ति शामिल है। अखिलेश यादव के पास 179,237.26 रुपए की नकदी है, वहीं डिंपल यादव की नकदी 332257.78 रुपए है।
अखिलेश यादव के नाम पर 11 बैंक खाते हैं, जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा की रकम है। अखिलेश यादव की सालाना आय 83 लाख 98 हजार रुपए है। वहीं 17.93 एकड़ जमीन उनके नाम पर है। 17.22 करोड़ रुपए की गैर खेती वाली जमीन और मकानों का जिक्र भी हलफनामे में किया गया है। हलफनामे के मुताबिक 28.97 लाख का कुल कर्ज अखिलेश यादव के ऊपर है। डिंपल के बैंक खातों में 58 लाख 92 हजार रुपए जमा हैं। डिंपल यादव के पास चल संपत्ति करीब 4 करोड़ 76 लाख और अचल संपत्ति 10 करोड़ रुपए के करीब है। वहीं अखिलेश यादव की बेटी के नाम पर 10 लाख 39 हजार रुपए की संपत्ति का जिक्र हलफनामे में किया गया है।