- भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के जनसंपर्क में पहुंची थी बबीता
- मनिंदर पाल सिंह से क्षेत्र में बराबर हो रहा है भारी विरोध
- हाल ही में कई वाहन पथराव हो चुके हैं क्षतिग्रस्त
- मनिंदर पाल सिंह को भाग कर बचानी पड़ी थी जान
- मनिंदर को बाहरी बताकर किया जा रहा है विरोध
- किसान आंदोलन का असर भी साफ आ रहा है नजर
- रालोद का झंडा आगे लेकर चल रहे हैं विरोध करने वाले
मेरठ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र इन दिनों रालोद व भाजपा के बीच न सिर्फ राजनीतिक बल्कि शक्ति प्रदर्शन का भी अखाड़ा बना हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के लगातार भारी विरोध, वाहनों को पथराव कर क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद आज प्रचार प्रसार करने पहुंची पहलवान बबीता फोगाट के काफिले पर दबथुवा में हमला किया गया। यहां फायरिंग करने का भी आरोप है। कुछ लोग घायल भी हो गये हैं। बबीता ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला करने वाले रालोद से जुड़े हुए हैं।
विस्तार से देखिये 👇