BREAKING Sports

ईशान किशन रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, 15.25 में बिके

Feb 12, 2022
Spread the love

बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल मेगा नीलामी में शनिवार को 74 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे महंगे बाएं हाथ के विकेट कीपर व बल्लेबाज ईशान किशन रहे। उन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। ऑलराउंडर शाहरुख खान और राहुल तेवतिया को 9-9 करोड़ में खरीदा गया। इनकी बेस प्राइस महज 40 लाख थी। 10 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। इनमें सात भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में पहले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं आवेश खान, जिन्हें 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा।

शनिवार को हुई नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों के पास 563.50 करोड़ की रकम थी और 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी। इनमें से 97 पर बोली लगाई गई और 74 बिके। 10 टीमों के बाद अब 173.40 करोड़ का बजट बचा है। कल यानी रविवार को भी यह ऑक्शन जारी रहेगा।

 ईशान आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *