BREAKING उत्तर प्रदेश

चुनाव का दूसरा चरण शुरू, कृषि कानून, गुंडागर्दी हैं प्रमुख मुद्दे

Feb 14, 2022
Spread the love
  • पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर हुआ था चुनाव
  • आज है दूसरा चरण, नौ जिलों की 55 सीटों पर हो रहा चुनाव
  • आजम खान, सुरेश खन्ना, अब्दुल्ला आजम की प्रतिष्ठा दांव पर
  • कैराना पलायन, कानून व्यवस्था आदि हैं प्रमुख मुद्दे

यूपी में ग्यारह जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण के मतदान के बाद आज दूसरा चरण है। इस चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सपा के आजम खां रामपुर, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार से शामिल हैं। अभी तक के दो चरण के चुनाव के दौरान जो मुद्दे प्रमुख रूप से उभर कर सामने आते नजर आ रहे हैं उनमें किसान आंदोलन, कृषि कानून, बकाया गन्ना भुगतान, मुजफ्फरनगर दंगे, कैराना पलायन, कानून व्यवस्था, छेड़छाड़, गुंडागर्दी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आज नौ जिलों की 55 जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, रामपुर मनिहरन (सु), गंगोह, नजीबाबाद, नगीना (सु), बढ़ापुर, धामपुर, नटहौर (सु), बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी (सु), असमौली, संभल, स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर, मिलक (सु), धनौरा (सु), नवगवान सादत, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली (सु), सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर (सु), बिथरी चैनपुर, बरेली शहर, बरेली कैंट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुआयां (सु), शाहजहांपुर, ददरौल शामिल हैं।

दरअसल, पश्चिम यूपी में सपा और रालोद ने गठबंधन कर चुनाव मैदान में ताल ठोकी है। जबकि भाजपा, कांग्रेस और बसपा सभी 55 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही हैं। पश्चिम यूपी का यह क्षेत्र भी जाट, मुस्लिम और गुर्जर बाहुल्य है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के चलते यहां किसानों का अच्छा वर्चस्व है। इस क्षेत्र में भी केंद्र का कृषि कानून का मुद्दा काफी छाया रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी समेत भाजपा नेताओं ने किसानों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। हालांकि, भाजपा किसानों की नाराजगी किस हद तक दूर कर पाई है। यह रिजल्ट आने पर ही साफ हो पाएगा। अखिलेश यादव ने जयंत के साथ मिलकर किसानों से वादा किया है कि वे उनके हित के लिए भाजपा को साफ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *