बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी का आज मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है। वह 69 साल के थे। उनका निधन रात करीब 11 बजे हुआ। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। बालीवुड को इस एक माह में बप्पी लहरी के रूप में यह दूसरा बड़ा झटका है। इस माह देश ने अपनी स्वर कोकिला लता मंगेश्कर को खोया है।
बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान रही है। बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है।