BREAKING उत्तर प्रदेश

पांचवे चरण की वोटिंग शुरू, केश्व प्रसाद समेत 693 प्रत्याशी मैदान में

Feb 27, 2022
Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज पांचवें चरण में बारह जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। आज 2.25 करोड़ वोटर्स 693 प्रत्याशियों की किस्मत पर अपनी सहमति व असहमति का फैसला करेंगे। इसमें 90 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में डिप्टी सीएम केशव मौर्या समेत छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इन सब के बीच, गोंडा के कर्नलगंज के सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह, भाई समेत तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपो में लूटपाट के साथ ही रेप की गंभीर धारा भी लगी है।

उधर, केशव प्रसाद मौर्य ने वोटिंग शुरू होने से पहले पैर छुए। मां ने दही खिलाकर उनको आशीर्वाद दिया। इसके बाद केशव ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रचंड जीत होगी। अमेठी में भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने पत्नी अमिता के साथ वोट डाला है। गोंडा के कर्नलगंज के सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह उनके भाई समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ता ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना रात 10 बजे की है। बाद में कार्रवाई नहीं करने पर भाजपा नेताओं ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *