Firstbyte update Latest राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने भाजपा की जीत को ईवीएम व वोटों की लूट बताया

Mar 11, 2022
Spread the love
  • भाजपा को लोकलुभावन जनादेश नहीं मिला
  • ईवीएम व वोटों की खुल कर लूट हुई है
  • कांग्रेस चाहे तो आम चुनाव साथ लड़ा जा सकता है
  • सपा का वोट प्रतिशत 20 से 37 होना अच्छे संकेत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की धमाकेदार जीत को वोटों की लूट की संज्ञा दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को लोकलुभावन जनादेश नहीं मिला है, बल्कि वोटों की लूट हुई है। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का समर्थन भी किया। सीएम बनर्जी ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस चाहे तो सभी मिल कर 2024 का आमचुनाव लड़ सकते हैं।

याद दिला दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी। समाजवादी पार्टी यूपी में दूसरे नंबर की बड़ी पार्टी के रूप में सामने आयी है। बसपा ने गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ा और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने खुद ही कह चुकी हैं कि वह भीड़ को मतदाता में तब्दील नहीं कर पायी। अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की इस धमाकेदार जीत पर रिएक्शन देते हुए इसे वोटों की लूट करार दिया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनावी फैसले पर कहा है कि बीजेपी को लोकलुभावन जनादेश नहीं मिला है, वोटों की लूट हुई है।

ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं। अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें। चार राज्यों की यह जीत भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति साबित होगी। 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे यह कहना अव्यावहारिक है। ममता बनर्जी ने कहा कि ईवीएम की लूट और कदाचार हुआ है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हीं ईवीएम मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए।अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *