मेरठ आस-पास

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास एक मात्र लक्ष्य: धर्मेन्द्र भारद्वाज

Apr 1, 2022
Spread the love
  • गाजियाबाद व मुरादनगर में हुई जनप्रतिनिधियों की सभाएं
  • सभी ने लिया धर्मेद्र भारद्वाज को जिताने का संकल्प
  • विस चुनाव में विरोधियों का सफाया हुआ, परिषद में भी होगा-डा.सत्यपाल सिंह

मेरठ-गाजियाबाद विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी हैं। भाजपा संगठन ने अपनी सारी ताकत अपने प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज की जीत सुनिश्चित करने में लगा दी है। आज मोदीनगर व मुरादनगर विधान परिषद क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करना हमारा एक मात्र लक्ष्य हैं।

सभा की अध्यक्षता करते हुए बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि अगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद एवं हापुड चारों जनपदों में भाजपा की लहर चल रही हैं। इस चुनाव में प्रतिद्वंदी कही भी नजर नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के सभी मतदाताओं ने मन बना लिया है कि जिस प्रकार विधान सभा में विपक्षी पार्टीयों का सफाया कर दिया, ठीक उसी प्रकार भाजपा एमएलसी चुनाव में भी एक तरफ जीत प्राप्त कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद डा.सत्यपाल सिंह।


इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करना हमारा एक मात्र लक्ष्य हैं। हमें भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल से क्षेत्र की जनता आशीर्वाद प्राप्त करना हैं। हमें लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढाना होगा।
सभा में बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. मंजु शिवाच विधायक मोदीनगर अजीत पाल त्यागी विधायक मुरादनगर, श्रीचन्द शर्मा एमएलसी, दिनेश सिंघल जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद, एमएलसी चुनाव के बसन्त त्यागी जिला समन्वयक, विकास तेवतिया मुरादनगर चेयरमैन, अशोक माहेश्वरी मोदीनगर चेयरमैन, मनोज शर्मा पतला चेयरमैन, बुलकी राम पतला चेयरमैन, चौ0 अनवर फरीदनगर चेयरमैन, राजीव त्यागी ब्लॉक प्रमुख मुरादनगर, श्रीमति सुचेता सिंह ब्लॉक प्रमुख मोदीनगर, सतेन्द्र त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नरेश अमराला चेयरमैन भूमिविकास बैक, नवेन्द्र गौड महामन्त्री, विनोद वैशाली, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा, देवेन्द्र डायमन्ड जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, हिमान्शु शर्मा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, विनोद गोस्वामी, मयंक गोयल, वसंत त्यागी, डॉ0 केशव त्यागी, बोबी त्यागी, रोहित अग्रवाल, पुनीत कंसल, नीटू चौधरी, विपिन त्यागी आदि पार्टी कार्यकर्ता व वरिष्ठ गणमान लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *