Firstbyte update Latest

जिस पुल का विधायक ने उद्घाटन किया वह तीन दिन बाद ही पानी में समाया

May 10, 2022
Spread the love
  • 3 दिन चला 80 लाख रुपये की लागत वाला पुल
  • पर्यटकों की सुरक्षा पर विधायक ने दिया था जोर

कर्नाटक के उडुपी के मालपे बीच पर जिस पुल का उद्घाटन तीन दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने फीता काट कर किया था वह चक्रवाती तूफान में फंसने से समुद्र के पानी में समा गया। तीन दिन पहले इस तैरते पुल का उद्घाटन किया गया था। पुल 100 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा था। इसे बनाने में लगभग 80 लाख रुपये की लागत आई थी।

इस पुल से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा होने की भी उम्मीद जताई जा रही थी। पुल की लंबाई 100 मीटर और चौड़ाई 3 मीटर थी। इस पर लगभग 100 लोग एक साथ चलने का अनुमान लगाया गया था। पर्यटन के लिहाज से बनाए गए इस तैरते पुल पर पर्यटकों को सिर्फ 15 मिनट रुकने की अनुमति दी गई थी। तीन दिन पहले विधायक रघुपति भट ने इस पुल का उद्घाटन करके इसकी सैर भी की थी। ये घटना कर्नाटक में चक्रवाती तूफान आने के बाद घटी है।

इस पुल का उद्घाटन करने के बाद विधायक रघुपति भट ने कहा था कि मालपे समुद्र बीच को पहले ही विश्व की मान्यता मिल चुकी है। यहां जल क्रीड़ाओं का लुत्फ लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से समुद्र तट पर आते हैं। ये समुद्र तट विदेशियों को आकर्षित करता रहा है और अब इस पुल के बनने के बाद ये और भी आकर्षक गंतव्य बन गया है। इसके साथ ही यहां पर पर्यटकों की सुरक्षा मुहैया कराना उन्होंने अपना कर्तव्य बताया था। उन्होंने इस गंतव्य पर प्रोजेक्ट की शुरूआत में 20 से 25 लाइफगार्ड तैनात करने की बात भी कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *