BREAKING Delhi / NCR

बुलडोजर पर भड़के केजरीवाल, कहा भाजपा 63 लाख लोगों को बेघर करने में लगी है

May 16, 2022
Spread the love
  • केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया सीधा निशाना
  • लोगों को बेघर करने का निर्णय किस नैतिक आधार पर लिया भाजपा ने
  • 63 लाख लोगों की जिंदगी बर्दाश्त करना, बर्दाश्त नहीं होगा
  • लोग कागजात दिखा रहे हैं लेकिन कार्यवाही नहीं रोकी जा रही

दिल्ली में चल रहे बुलडोजर की खिलाफत में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर यह कहते हुए हमला बोला कि हम अतिक्रमण के खिलाफ है लेकिन यहां गैरकानूनी तरीके से घर तोड़े जा रहे हैं। लोग अपने कागज दिखा रहे हैं लेकिन उन्हें न देखकर बस बुलडोजर चलाया जा रहा है। भाजपा 63 लाख लोगों को बेघर करने का प्लान लागू कर रही है। यह आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस होगा।

मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के पहले भाजपा ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। जहां झुग्गी होगी वहीं मकान बनाए जाएंगे। वहीं अब चुनाव के बाद ये सब तोड़ने के लिए आ गए। हम अतिक्रमण के खिलाफ हैं। हम नहीं चाहते कि अतिक्रमण हो लेकिन 63 लाख लोगों के घर उजाड़ देना उनकी जिंदगी बर्बाद कर देना इसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 15 साल से नगर निगम में भाजपा का राज रहा इस दौरान उन्होंने खुद गैरकानूनी ढंग से कई बिल्डिंग बनवाईं। अब जब 18 तारीक को इनका कार्यकाल पूरा होने जा रहा है तो क्या इनके पास नैतिक पॉवर है कि ये इतना बड़ा निर्णय लें ? आप चुनाव कराइये। चुनाव में पूरी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के ही हक में रहेगी। हम दिल्ली के जनता को भरोसा दिलाते हैं कि हम अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी बिल्डिंगों का समाधान निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *