कानपुर दंगे में अब तक 36 उपद्रवी गिरफ्तार
BREAKING उत्तर प्रदेश

कानपुर दंगे में अब तक 36 उपद्रवी गिरफ्तार

Jun 4, 2022
Spread the love

कानपुर में हालात अब नियंत्रण में हैं। पुलिस की भारी मौजूदगी व गश्त के बीच प्रभावित इलाकों में तनावमय शांति है। शुक्रवार की नमाज के बाद हुए दंगे में अब तक करीब 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने तीन केस दर्ज कर 55 लोगों को नामजद किया है जबकि सैंकड़ों अज्ञात बताये हैं। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सीएम योगी की शहर में मौजूदगी के बावजूद हुए इस दंगे के पीछे पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का भी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।

दरअसल, कानपुर में शुक्रवार को सुनियोजित साजिश के तहत नई सड़क पर परेड चौराहा से पहले चंद्रेश्वर हाता तक उपद्रवियों ने कई बार बवाल किया। इस दौरान कई वाहन तोडऩे के साथ पथराव तथा फायरिंग भी की गई। इसमें दारोगा समेत सात लोग घायल हैं। परेड चौराहा पर सद्भावना पुलिस चौकी से मूलगंज चौराहे की ओर जाने वाली नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद जबरन दुकानें व बाजार बंद करा रहे लोगों का दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो तोडफ़ोड़, बमबाजी, फायरिंग व पथराव किया गया। उपद्रवियों ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहन तोड़ डाले। दारोगा कैलाश दुबे समेत सात लोगों को चोटें आई हैं।

(ऐसे पाया पुलिस ने बिगड़े हालात पर काबू 👇

इस बवाल को लेकर एक मुकदमा बेकनगंज थाना प्रभारी नवाब अहमद ने दर्ज कराया है। दूसरा मुकदमा चौकी प्रभारी हीरामन पुरवा उस्मान ने दर्ज कराया है जबकि तीसरा मुकदमा घायल मुकेश की ओर से दर्ज हुआ है। पहले मुकदमे में 36 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें सैकड़ों अज्ञात भी बताए गए हैं दूसरे मुकदमे में 19 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें भी सैकड़ों लोगों को अज्ञात दर्शाया गया है। घायल की ओर से दर्ज मुकदमे में कोई नामजद नहीं है एक हजार लोगों को अज्ञात हमलावर बताया गया है। तीन केस में पुलिस अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *