जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या
BREAKING Firstbyte update

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या

Jul 8, 2022
Spread the love
  • शिंजो नारा में चुनावी सभा को कर रहे थे संबोधित
  • पीछे से मारी गयी उन्हें दो गोलियां
  • 10 जुलाई को जापान में होने वाले हैं चुनाव
  • चुनाव 10 को होंगे या नहीं, कैबिनेट लेगी अब फैसला
  • पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
  • मोदी की देश में शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार की सुबह उस वक्त गोली मार दी गई जब नारा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। करीब पांच घंटे के उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। हमलावर ने उन्हें पहली गोली पीछे मारी थी। सभा का लाइव टेलीकास्ट चल रहा था लिहाजा, लोगों ने पीछे से एकाएक ही आवाज के साथ धुआं उठता पाया। उन्हें तुरंत ही हेलीकाफ्टर से ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हत्याकांड पर गहरा शोक जताते हुए कल देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।  

बता दें कि शिंजो आबे को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। बताया गया है कि हमलावर ने पीछे से शिंजो आबे को दो गोलियां मारीं, जिसके बाद आबे जमीन पर गिर गए। मौजूद लोगों ने शिंजो आबे को सीपीआर देने की कोशिश भी की जिसके बाद उन्हें नाजुक हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर की पहचान 41 साल के तेत्सुया यमगमी के तौर पर हुई है। उसे पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है, ये साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्याकांड के पीछे की क्या वजह है। 

विस्तार से देखिये 👇

जापान के पीएम ने क्या कहा?
शिंजो आबे पर हुए इस हमले के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा मीडिया के सामने आए और उन्होंने इस घटना की निंदा की। किशिदा ने कहा कि, देश में ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जापान के पीएम ने इसे बर्बर और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 10 जुलाई को होने वाले चुनाव टाले जाएंगे या फिर नहीं, इसके लिए कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *