राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह व स्मृति ईरानी, अधीर को समय नहीं
BREAKING Delhi / NCR

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमित शाह व स्मृति ईरानी, अधीर को समय नहीं

Jul 29, 2022
Spread the love
  • राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर लोकसभा व राज्यसभा में हंगामा
  • अधीर रंजन चौधरी सदन में मांग चुके हैं माफी
  • व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने को मांगा है राष्ट्रपति से वक्त
  • आज गृह मंत्री अमित शाह व स्मृति ईरानी ने की मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिये गये बयान के बाद भाजपा व कांग्रेस आमने सामने हैं। लोकसभा व राज्यसभा में इसे लेकर बराबर हंगामे के हालात हैं। आज लोकसभा व सोमवार तक के लिये राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। इसकी तस्वीरें खुद राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई हैं। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा है लेकिन अभी तक उन्हें वक्त नहीं दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *