Firstbyte update Latest राष्ट्रीय

जयपुर में बुजुर्ग संत ने की आत्महत्या,भाजपा विधायक पर लगाये आरोप

Aug 5, 2022
Spread the love

भाजपा विधायक से जमीन संबंधी विवाद के चलते राजस्थान के जालोर जिले के राजपुरा गांव में एक बुजुर्ग संत ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह यह खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गये। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने यह कहते हुए सार्वजनिक नहीं किया कि इससे जांच प्रभावित होगी वहीं साधु समाज इसे सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ा है।

पुलिस के मुताबिक राजपुरा गांव में मंदिर के बाहर पेड़ पर संत रविनाथ महाराज का शव लटकता हुआ था। शुक्रवार सुबह लोगों ने शव देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने शव उतारकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस को वहां से सुसाइड नोट भी मिला है। संत की आत्महत्या की खबर लगने के बाद मौके पर साधु-संतों की भीड़ जुट गई। 

साधुओं ने पुलिस से सुसाइड नोट को सार्वजनिक कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साधुओं का कहना है कि जब तक पुलिस सुसाइड नोट सार्वजनिक कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती संत का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस संतों को मनाने का प्रयास कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुसाइड नोट में भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी का जिक्र है। कहा जा रहा है कि विधायक चौधरी और संत रविनाथ के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। हालांकि, विधायक ने इस बात से साफ इनकार किया है। चौधरी ने कहा कि सुंधा माता तलहटी और हनुमान आश्रम के पास उनकी खातेदारी की जमीन है। गुरुवार को तहसीलदार की अनुमति के बाद पटवारी से जमीन नपवाई थी। इस दौरान साधु भी हमारे साथ थे। उनके कहने पर मैंने अपनी जमीन से हनुमान आश्रम के लिए रास्ता भी दिया है। मेरा उनके साथ कोई विवाद नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे।  

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *