Latest राष्ट्रीय

रिजर्व बैंक ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, होम, ऑटो व पर्सनल लोन होगा महंगा

Aug 5, 2022
Spread the love

भारतीय रिजर्व बैंक ने तीसरी बार लगातार मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करते हुए रेपो रेट में इजाफा कर दिया है। तीन माह में  रेपो रेट में 1.40 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसके बाद कर्ज और महंगा हो जायेगा। बैंकों ने डिपॉजिट्स रेट्स भी बढ़ाये हैं। विशेष बात ये है कि जिस बचत योजनाओं में सबसे ज्यादा आम भारतीय निवेश करते हैं उस पर ब्याज दरों को बढ़ाया नहीं जा रहा है। एनएससी, पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजनाओं जैसी बचत योजना के ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

हालांकि आज आरबीआई द्वारा एक बार फिर से 0.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद सितंबर के आखिर में इन बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। रेपो रेट बढ़ने से होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा होने वाला है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी। इस बढ़ोतरी के बाद ब्याज दरें अगस्त 2019 के लेवल पर पहुंच गई है।
आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के फैसले के बाद कई बैंकों ने डिपॉजिट्स पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है। 30 जून, 2022 को वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरे तिमाही के लिए 30 सितंबर, 2022 को वित्त मंत्रालय जब इन बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करेगा तो इन सेविंग स्कीमों पर मिलने वाले ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *