‘हर घर तिरंगा’ के होर्डिंग से ‘सीएम योगी’ के चेहरे से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Latest उत्तर प्रदेश

‘हर घर तिरंगा’ के होर्डिंग से ‘सीएम योगी’ के चेहरे से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

Aug 13, 2022
Spread the love

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ के होर्डिंग से ‘सीएम योगी’ के चेहरे से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया है। ऐसा करीब छह होर्डिग्स में किया गया है। ऐसा किसने और क्यों किया इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर दी है। इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। इसके तहत फिरोजाबाद शहर में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें हैं। शनिवार की सुबह लोगों ने होर्डिंग्स के साथ यह छेड़छाड़ देखी।

दरअसल, होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया है। किसी ने बेहद ही चतुराई से इस करतूत को अंजाम दिया है। होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ही नगर निगम द्वारा इन होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *