दो बच्चियों को लटका कर महिला खुद भी फंदे पर झूली, चार साल पूर्व हुआ था निकाह
Firstbyte update Latest मेरठ आस-पास

दो बच्चियों को लटका कर महिला खुद भी फंदे पर झूली, चार साल पूर्व हुआ था निकाह

Aug 16, 2022
Spread the love

मेरठ के खरखौदा थाना इलाके में एक महिला ने अपनी दो बच्चियों को फांसी पर लटका कर खुद भी आत्महत्या कर ली। तीनों के शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटके पाये गये। इस कांड को अंजाम देने से पूर्व महिला ने मकान में खुद को आग लगाने की भी कोशिश की थी। पुलिस छानबीन में आया है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति द्वारा थप्पड़ मार देने से गुस्साई महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम आयशा है। गोविंदपुरी गांव में रहने वाले मुश्ताक से उसका निकाह चार साल पहले हुआ था। हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के बझेड़ा गांव की आयशा से उसकी दो बेटियां आइफा व अलफिसा है। आइफा दो साल जबकि अलफिसा छह माह की थी। मुश्ताक ट्रक ड्राइवर है और वह शराब पीने का आदी है। बताया गया है कि इसी बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार दोपहर शराब पीने से रोकने पर मुश्ताक ने आयशा को थप्पड़ मार दिया था। बात इतनी बढ़ गयी कि आयशा ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की ठान ली। इस बारे में एसपी देहात केशव कुमार ने यह जानकारी दी

एसपी देहात केशव कुमार।

घर में आग लगाने की कोशिश पूरी न होने पर वह बच्चियों को लेकर घर से निकल पड़ी। उधर पति भी उसकी तलाश में निकल पड़ा। तलाश पूरी न होने पर वह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिये थाने गया। उसकी तहरीर दी तभी ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर एक महिला व दो बच्चियों के शव लटके हुए हैं।

इस पर सीओ किठौर अमित कुमार राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पूर्व महिला के पति मुश्ताक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए बताया था कि पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई है। इस सूचना पर डायल 112 की गाड़ी पहुंची। मगर, महिला का कुछ पता नहीं चला। उसके करीब डेढ़ घंटे बाद महिला के सुसाइड करने की सूचना पुलिस को मिली।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *