संगठन सरकार से बड़ा है ! केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में मचाई बैचेनी
BREAKING Exclusive उत्तर प्रदेश

संगठन सरकार से बड़ा है ! केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट ने राजनीतिक गलियारे में मचाई बैचेनी

Aug 21, 2022
Spread the love

करीब ढाई घंटे पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर द्वारा किये गये ट्वीट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा कर रख दी है। सभी इस ट्वीट के निहितार्थ जानने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में इस बात पर बड़ी तेजी से चर्चा शुरू हो गयी कि यह संकेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर तो नहीं हैं। दरअसल, केशव ने ट्वीट किया है कि ‘संगठन सरकार से बड़ा है’। राजनीतिक गणितज्ञों का मानना है कि या तो केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश में भाजपा के नये अध्यक्ष बनने जा रहे हैं या फिर वह कोई और संकेत देना चाह रहे हैं।

लोकसभा चुनाव भले ही 2024 में प्रस्तावित हो लेकिन भाजपा अभी से ही प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव को जीतने की तैयारी में जुट चुकी है। हमेशा चुनावी तैयारी में लगी रहने वाली भाजपा सोच सोच कर एक एक कदम आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में यह इसलिये भी खासा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि देश में सर्वाधिक लोकसभा सीट यूपी से ही हैं। करीब पांच माह से भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तमाम चेहरों की स्क्रूटनी करने में लगी हुई है।

पिछले दिनों जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की खबर बाहर आयी थी तब पिछड़े समाज के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी बड़ी तेजी से इस पद के लिये उभरकर सामने आया था। अब जबकि उन्हें विधान परिषद में नेता पद की कमान सौपी गयी है तो यह तय हो गया है कि कम से कम केश्व प्रसाद मौर्य तो प्रदेश अध्यक्ष बनने नहीं जा रहे हैं। हालांकि राजनीति में कुछ भी संभव है। पार्टी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी विधान परिषद में सत्ताधारी दल के नेता की तौर पर मान्यता देने के बाद पिछड़े समाज के बीच में भाजपा ने एक और सकारात्मक संदेश दे दिया है। ऐसे में भाजपा इस बार अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण को बैठा सकती है ऐसे कयास लगातार लगाये जा रहे हैं। हाल ही में पार्टी ने प्रदेश में नए संगठन महामंत्री को भी नियुक्त किया है।

अब अध्यक्ष की तलाश भी जल्द पूरी करना चाहती है। अब ऐसे में डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद का एक लाइन का ट्वीट काफी कुछ कहने के लिये पर्याप्त नजर आ रहा है। दरअसल, पार्टी को अध्यक्ष के रूप में एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो लोकप्रिय होने के साथ ही साथ अनुभवी भी हो और संगठन का कुशल शिल्पी भी माना जाता हो। एक बड़ा वर्ग जहां ब्राह्मण कोटे से डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पैरवी में जुटा है तो वहीं अब केशव प्रसाद का नाम भी तेजी से उभर कर सामने आया है।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करते केशव प्रसाद मौर्य

हाल के घटनाक्रमों के बाद से भी माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर पार्टी में पसंदीदा नेता बनकर उभर रहे हैं। दस दिन पहले पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। पहले ये जिम्मेदारी स्वतंत्रदेव सिंह के पास थी। स्वतंत्रदेव ने पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया, उसके बाद उनसे विधान परिषद के नेता सदन की जिम्मेदारी भी ले ली गई। कुछ दिन पहले मौर्य ने दिल्ली में पार्टी हाइकमान से भी मुलाकात की थी

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *