मेरे पति श्रीकांत ने किसी को मारा नहीं, रेप नहीं किया है-अनु त्यागी
BREAKING Delhi / NCR मेरठ

मेरे पति श्रीकांत ने किसी को मारा नहीं, रेप नहीं किया है-अनु त्यागी

Aug 25, 2022
Spread the love
  • श्रीकांत के परिजनों के उत्पीड़न का आरोप लगा दिया धरना
  • मेरठ कमिश्नरी पर त्यागी ब्राह्मण समाज का धरना शुरू
  • प्रदर्शनकारी मेरठ पहुंच रहे सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े
  • अनु त्यागी ने कहा उनके पति से गलती हुई लेकिन इतनी बड़ी भी नहीं कि….
  • अनु त्यागी ने लगाया उस वक्त महिला के नशे में होने का आरोप
  • मीडिया से विश्वास उठने की बात कहते हुए अनु त्यागी बिफरी

नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर आज मेरठ कमिश्नरी के बाहर त्यागी ब्राह्मण समाज ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि त्यागी ब्राह्मण ने ही मिलकर भाजपा की सरकार बनायी है लेकिन उन्हें इसका यह सिला मिला है। श्रीकांत त्यागी ने इतना कुछ नहीं किया जितनी सजा उसे व उसके परिवार को दी गई। यह सब सांसद महेश शर्मा के इशारे पर किया गया। धरने में शामिल श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी एक बार को यह कहते हुए बिफर पड़ी कि उनका मीडिया से विश्वास उठ गया है। बाद में अनु त्यागी ने कहा कि वह यहां न्याय पाने के लिये धरने पर बैठी हैं। इससे पूर्व अनु त्यागी ने सोसायटी में जो समस्याएं वह इन दिनों फेस कर रही हैं इसकी उन्होंने सभी को जानकारी दी। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनके पति ने किसी को मार दिया है, किसी का रेप कर दियाहै, ठीक है गलती हुई उनके पति से लेकिन यह इसलिये हुआ क्योंकि उस महिला ने शराब पी रखी थी। प्रदर्शनकारी कल मेरठ पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद पर अड़े हुए हैं। धरना देर रात तक जारी है।

 दरअसल, हाल ही में नोएडा की ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से हुए विवाद के बाद भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एकाएक ही सुर्ख़ियों में आ गया था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण भाजपा ने यह बात कहने में देर नहीं लगाई कि भाजपा का श्रीकांत त्यागी  से कोई लेना देना नहीं हैं। इस पर विपक्ष ने भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं संग श्रीकांत त्यागी के फोटो वायरल कर दिये।सोसायटी में श्रीकांत त्यागी की गुर्गे घुसने पर सांसद महेश शर्मा ने अपर मुख्य सचिव  अवनीश अवस्थी से यह कहते हुए नाराजगी जताई थी कि उन्हें यह कहते हुए शर्म आ रही है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगा दिया गया है।इसके विरोध में आज मेरठ कमिश्नरी पर धरना शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *