लखीमपुर में रेप कर लटका दिये गये दो लड़कियों के शव
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

लखीमपुर में रेप कर लटका दिये गये दो लड़कियों के शव

Sep 15, 2022
Spread the love
  • प्रदेश सरकार को अक्सर परेशानी में डालता है लखीमपुर
  • अब दो दलित लड़कियों को रेप के बाद पेड़ से लटका दिया गया
  • मां ने कहा आरोपी जबरन बाइक पर ले गये, रेप कर की हत्या
  • हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिये शव पेड़ से लटकाये
  • मुख्य आरोपी जुनैद पैर में गोली लगने से घायल
  • अमित जानी आर्थिक मदद के लिये लखीमपुर रवाना

बुधवार की शाम दो नाबालिग लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद उत्तर प्रदेश का लखीमपुर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। मां का आरोप है कि कुछ लड़के बाइक पर अपहरण कर दोनों को ले गये थे, रेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई और शव को आत्महत्या दर्शाने के लिये पेड़ पर टांग दिया। हालांकि करीब 15 घंटे की चुप्पी के बाद एसपी संजीव सिंह ने मीडिया के समक्ष दावा किया कि निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया है। शादी की जिद पर अड़ने पर उनकी रेप के बाद हत्या की गयी है। इस घटना के बाद विपक्ष भाजपा सरकार को घेरने में जुट गया है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिये लखनऊ से लखीमपुर रवाना हो गये हैं। अमित जानी का कहना है कि बलात्कारियों व हत्यारों के नाम देखकर प्रियंका व अखिलेश मौन साध गये हैं। इस बीच पुलिस ने आरोपियों छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीजुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। जुनैद पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।  प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जायेगी कि उनकी पीढ़ियों की भी रूह कांप जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *