नौ साल से वांछित 42 लाख की छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी संजय त्यागी अंतत: गिरफ्तार
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश मेरठ

नौ साल से वांछित 42 लाख की छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी संजय त्यागी अंतत: गिरफ्तार

Oct 14, 2022
Spread the love

मेरठ में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने 42 लाख के छात्रवृति घोटाले के आरोपी तत्कालीन पटल सहायक संजय त्यागी को आज गिरफ्तार कर लिया। संजय त्यागी फिलहाल माछरा बीडीओ आफिस में तैनात था। यह घोटाला उस वक्त हुआ थब जब संजय त्यागी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पटल सहायक पद पर कार्यरत थे। गंभीर बात यह भी है कि इस घोटाले में बागपत से निलंबित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम अभी भी फरार है।

बता दें कि पिछले नौ साल से 42 लाख की छात्रवृति घोटाले में संजय त्यागी वांछित चल रहा था। उस पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज है।हजारों अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं को वर्ष 2010-11 में भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति को स्कूल के संचालकों, प्रधानाध्यापक द्वारा तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं तत्कालीन पटल सहायक ने मिलीभगत कर हड़प लिया था।

ईओडब्ल्यू की विवेचना के मुताबिक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में नियुक्त तत्कालीन पटल सहायक संजय त्यागी पुत्र रामनिवास त्यागी निवासी न्यू के ब्लाक के 5039 शास्त्री नगर के खिलाफ साक्ष्य पाये गये हैं। यह भी जानकारी में आया है कि संजय त्यागी द्वारा गुडविन पब्लिक स्कूल हर्रा, गुडविन अरेबिक स्कूल हर्रा, गुडविन जूनियर हाईस्कूल मुल्तान नगर और मदरसा गुडविन मुल्तान नगर को दी गई छात्रवृत्ति 41 लाख 68 हजार दो सौ रुपये का गबन किया है। अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर भारत सरकार द्वारा संचालित प्री-मेट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति और कोर्स फीस की धनराशि को संजय त्यागी ने गबन कर शासकीय धन की क्षति कारित की है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *