रसूलपुर धौलड़ी का युवक 48 घंटे बाद पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका
मेरठ आस-पास

रसूलपुर धौलड़ी का युवक 48 घंटे बाद पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

Oct 15, 2022
Spread the love

मेरठ में पिछले 48 घंटे यानी दो दिन से लापता किशोर का शव आज जंगल में पेड़ से लटका हुआ बरामद हो गया। उसके दोनों हाथ आगे की तरफ रस्सी से बंधे थे। हत्या व आत्महत्या के बीच पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं। मौके पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एक संदेह यह भी जताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को आत्महत्या का रूप देते हुए लटकाया गया है।

17 वर्षीय इस युवक का नाम इमरान पुत्र मोहम्मद ताहिर है। वह जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी में रहता था। दरअसल, इमरान 12 अक्टूबर की दोपहर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने खूब तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार को रफीक के आम के बाग में पेड़ पर उसका शव लटका मिला। किशोर के दोनों हाथ बंधे हुए मिले और शव पर काफी चोटों के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पूरे मामले में पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हाे सके। लेकिन क्राइम सीन देखकर पुलिस हत्या को लेकर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि परिवार के लोग किसी से रंजिश को लेकर इंकार कर रहे हैं। ऐसे में अवैध संबंधों को लेकर भी जांच की जा रही है। एसओ जानी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *