54 साल की जिंदा महिला को निगल गया अजगर , 22 फुट के इस अजगर का पेट फाड़कर निकाला शव
Exclusive देश-विदेश

54 साल की जिंदा महिला को निगल गया अजगर , 22 फुट के इस अजगर का पेट फाड़कर निकाला शव

Oct 27, 2022
Spread the love

इंडोनेशिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 54 साल की बुजुर्ग महिला को 22 फुट का अजगर जिंदा निगल गया। इससे पूरा गांव दहशत में आ गया है।

अजगर किसी इंसान को जिंदा निगल गया इस तरह की कहानियां अक्सर फिल्मों में सुनने को मिलती है। लेकिन इंडोनेशिया में ऐसा हकीकत में हुआ है। जहां एक 22 फुट लंबा अजगर 54 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा निगल गया। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्षीय महिला जंगल में रबर इकट्ठा करने गई थी, जिसके बाद वो वापस ही नहीं आई। करीब 2 दिन से लापता महिला को जब स्थानीय लोगों ने खोजना शुरू किया, तो उन्होंने एक 22 फुट लंबे अजगर को देखा, जिसका पेट फूला हुआ था। शक के बलबूते अजगर का पेट काटकर देखा गया, तो उन्हें महिला के शरीर के अपाच्य अवशेष मिले, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर हवा की तरह वायरल हो रहे हैं। तस्वीर और वीडियोज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की भी डर के मारे रूह कांप रही है।

pmtj5nkg

इससे पहले साल 2017 में पश्चिम सुलावेसी द्वीप पर एक अजगर ने एक शख्स को जिंदा निगल लिया था, जिसे बाद में अजगर का पेट कर निकाला गया था। बता दें कि, इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में अजगर बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। ये अजगर शिकार को पहले अपने नुकीले घुमावदार दांतों से पकड़ते हैं और फिर उसे पूरा निगलने से पहले उसका दम घोटकर मौत के घाट उतार देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *