मेरठ का ये पहला भारतीय है जिसने 5600 फीट ऊंचाई पर बजाया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ का ये पहला भारतीय है जिसने 5600 फीट ऊंचाई पर बजाया म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट

Oct 29, 2022
Spread the love
  • क्षितिज ने 5995 फीट की ऊंचाई पर जाकर किया सूर्य नमस्कार
  • क्षितिज ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया
  • कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए क्षितिज यहां तक पहुंचा
  • 5600 फीट की ऊंचाई पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने वाला पहला भारतीय

मेरठ के 22 साल के क्षितिज शर्मा एशिया के ऐसे पहले पर्वतारोही बन गए हैं जिन्होंने लद्दाख में 5995 फ़ीट ऊंचे पर्वत पर सूर्य नमस्कार करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा दिया है ,यना ही नहीं इसके अलावा 22 साल के क्षितिज ने करीब 5600 फ़ीट की ऊंचाई पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं,इसके लिए भी उनका अनाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

हम आपको बता दें कि मेरठ के गंगानगर की एक सोसाइटी में रहने वाले क्षितिज गुरुग्राम से एविएशन में एमबीए कर रहे हैं।
बातचीत के दौरान 22 वर्षीय पर्वतारोही क्षितिज ने बताया कि जो लक्ष्य उन्होंए अपने खुद के लिए चुना वो बेहद ही चुनोतियों भरा जरूर था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वे ये ठान कर गए थे कि कुछ करके दिखाना ही है। ठिठुरन भरी सर्दी में आकाश से बिजली गिरी और श्रीतीज का सारा सामान छतिग्रस्त हो गया बहुत चोटें भी आई लेकिन क्षितिज ने फिर भी हार नहीं मानी। लद्दाख में मारखा वैली के पास काम्याका वन पहाड़ पर 5950 फीट की ऊंचाई पर योग क्रिया की करने में वे कामयाब रहे और इसके लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में क्षितिज का नाम दर्ज हो गया .
वहीं दूसरा रिकॉर्ड उन्होंने 5600 फीट पर वाद्य यंत्र बजाकर बनाया था।

क्षितिज का कहना है कि योग को प्रमोट करने की जरूरत है और इसी लिए उन्होंने इतनी ऊंचाई पर जाकर योगाभ्यास किया था,उन्होंने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को उपाय बेहद जरूरी हैं,ग्लेशियर पिघल रहे हैं,प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकारों को कोशिशें करनी चाहिए,उन्होंने कहा कि उन्होंने आगामी समय के लिए भी कुछ बड़े लक्ष्य निर्धारित किये हैं ,जिसके लिए वे लगातार खुद को तैयार कर रहे हैं।

क्षितिज के माता पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं,वहीं बातचीत के दौरान दौनों बेहद ही भावुक हो जाते हैं,उनका कहना है कि उनके बेटे ने परिवार के साथ साथ मेरठ के भी मान बढाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *