मोरबी अस्पताल पीएम मोदी के स्वागत के लिये सजधज कर तैयार, विपक्ष ने घेरा
- लोग लाशें ढूंढ रहे, आप इवेंट करना चाहते हैं-कांग्रेस
- पुल का रखरखाव घड़ी बनाने वाली कंपनी के पास
- पीएम मोदी ने दो लाख मृतकों के परिजनों को देने की घोषणा की
- 141 शवों के बीच अस्पताल की रंगाई पुताई तेज, पीएम का आगमन आज
मोरबी में 141 लोग बेमौत मारे गये। उस पुल के गिरने से जिसके रखरखाव का ठेका घड़ी बनाने वाली कंपनी को दे रखा था। करीब आठ करोड़ रुपये रखरखाव व मरम्मत के नाम पर खर्च करने के बाद हादसे से पांच दिन पूर्व ही उसे खोला गया था। पीएम मोदी ने दो लाख रूपये प्रति मृतक परिजनों को देने की घोषणा की है। वहीं आज मोदी मोरबी पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए मोरबी सिविल अस्पताल को सजाया संवारा जा रहा है। रात भर पेंट व टाइल्स लगाने का काम चला। इस पर विपक्ष ने गंभीर सवार खड़े किये हैं। कांग्रेस ने इस आगमन को त्रासदी का इवेंट बताया है।
कांग्रेस ने सोमवार को ट्विटर पर तस्वीरों को साझा करते हुए पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाए।
त्रासदी का इवेंट
कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं।
PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है।
इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं। pic.twitter.com/MHYAUsfaoC
— Congress (@INCIndia) October 31, 2022
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ”प्रधान मंत्री जी, आप को ये हो क्या गया है ? अभी तो पूरी लाशें भी नहीं मिलीं हैं, आज कई घरों में चूल्हा भी नहीं जला है और आपको यहां भी तमाशा सूझ रहा है?” पवन खेड़ा ने एक वीडियो संदेश भी ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ”मोरबी के सिविल हॉस्पिटल में रंग-रोगन किया जा रहा है, नई टाइल्स लगाई जा रही हैं, क्यों ? क्योंकि मोदी घायलों का हालचाल पूछने आ रहे हैं। ये मानव निर्मित त्रासदी हुई है मोरबी में। आज कई घरों में चूल्हे नहीं जले हैं, लोगों की लाशें भी नहीं मिली हैं अभी लेकिन इवेंट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए”।
आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी यात्राएं स्थगित कीं। मोदी जी ने अपना कोई इवेंट स्थगित करना उचित नहीं समझा। इस गुजरात ने आपको कहां से कहां तक पहुंचा दिया और आपने गुजरात को क्या दिया, कहां पहुंचा दिया गुजरात को, इतनी संवेदनशीलता की आपसे उम्मीद थी कि होगी, एक तरफ जहां इतने लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं, रो रहे हैं, बिलख रहे हैं, अपने लोगों को ढूंढ रहे हैं, लाशें ढूंढ रहे हैं, आप इसमें भी इवेंट करना चाहते हैं? हो क्या गया है आपको? एक दिन आप बिना इवेंट के नहीं रह सकते? क्या ये है गुजरात का लीपा पोती मॉडल? अगर यह लीपा पोती मॉडल नहीं होता तो ये दुर्घटना भी नहीं होती.”
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ” किसी के घर में मृत्यु हो जाए तो रंगाई पुताई करवाता है ? अस्पताल के अंदर 134 लाशें पड़ी हैं और हॉस्पिटल की रंगाई पुताई का काम चल रहा है.” भारद्वाज के ट्वीट को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ”27 साल में भाजपा ने सरकारी अस्पतालों में कोई काम नहीं किया। आज प्रधानमंत्री जी के दौरे के समय देश, गुजरात के अस्पतालों का सच, 27 साल की भाजपा की नाकामी का सच न देख ले, इसलिए लाशों के बीच, मातम के माहौल में भी रंगाई पुताई की जा रही है. बेहद शर्मनाक है ये सब.”
बता दें कि गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग कभी भी तारीख की घोषणा कर सकता है, इसलिए. गुजरात की सत्ता में बीजेपी पिछले 27 वर्षों से काबिज है। इसलिए विपक्ष बीजेपी को घेरने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। आम आदमी पार्टी भी इस बार राज्य में मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ का दावा कर रही है, इसलिए बीजेपी और पीएम मोदी विभिन्न मुद्दों को लेकर लगातार ‘आप’ के निशाने पर हैं।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/