मेरठ में आज वृक्षारोपण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
Uncategorized मेरठ

मेरठ में आज वृक्षारोपण को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

Nov 3, 2022
Spread the love

मेरठ में आज वृक्षारोपण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से मेरठ को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की दिशा में सदस्यों ने पहले से नेहरू रोड पर लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया और पौधों के आसपास की गंदगी को साफ किया।
आज दिनांक 3 नवंबर 2022 को ग्लोबल सोशल कनेक्ट दिवस पर संस्था के तमाम सदस्यों ने फावड़े से पूरे कूड़े को इकट्ठा कर सफाई की। पर्यावरण कोऑर्डिनेटर विपुल सिंघल ने कहा कि अपने आस-पड़ोस को साफ रखने की जिम्मेदारी लोगों की होती है लेकिन कई बार लोग ऐसा नहीं करते हैं और इसका सारा दोष अधिकारियों को देते हैं।जबकि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य सभी नागरिकों को सफाई कार्यक्रम में शामिल कर जागरूकता फैलाना है। संस्था के सदस्य देवराज सोम ने कहा कि लोग बाग नालों में खुलेआम कूड़ा फेंकते रहते हैं उनको इस तरह कूड़ा फेंकते समय ज़रा भी एहसास नहीं होता कि वह अपने लिए कितना खराब वातावरण बना रहे हैं। आज के इस अभियान में स्थानीय पार्षद मनमोहन जोहरी , रिचा सिंह, राजू रस्तोगी, विपुल सिंघल, रविंद्र प्रधान, देवराज सॉन्ग ,अक्षय सिंह और कुशाग्र चौधरी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *