एक बार फिर अकबर बंजारा गैंग की संपत्ति पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

एक बार फिर अकबर बंजारा गैंग की संपत्ति पर चला बुलडोजर

Nov 4, 2022
Spread the love
  • अकबर बंजारा गैंग की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति जप्त
  • 7 दुकानों पर चला बुलडोजर
  • संपत्ति कुर्की के बाद लगाया गया सरकारी बोर्ड
  • पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था गौतस्कर अकबर

अकबर बंजारा गैंग की 2 करोड़ 29 लाख की संपत्ति जप्त कर ली गई संपत्ति जप्त करके शासन ने अपना बोर्ड लगा लिया है। बता दें अकबर बंजारा गैंग की संपत्तियों पर पहले भी बड़ी कार्यवाही की जा चुकी है फलावदा , बिजनौर और कई जगह कार्यवाही की जा चुकी है साथ ही अभी भी छानबीन की जारी है और आज सात दुकानें जो कि 2 करोड़ 29 की है उनको सील कर बुल्डोजर चलवाया गया साथ ही संपत्ति पर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया गया है। बता दें गोमांस सप्लाई कर मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस से छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे। उसके बाद से ही शासन लगातार उनकी अवैध संपत्ति की जांच में जुटा है और अब तक कई जगह पर संपत्ति कब्जे ले ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *