आज से शुरू ट्विटर में छंटनी, ऑफिस में लगा ताला , रोकी गई कर्मचारियों की एंट्री
Exclusive Firstbyte update

आज से शुरू ट्विटर में छंटनी, ऑफिस में लगा ताला , रोकी गई कर्मचारियों की एंट्री

Nov 4, 2022
Spread the love

आज ट्विटर के कार्यालयों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है साथ ही कर्मचारियों की एंट्री को भी कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। क्योंकि आज कर्मचारियों के बीच छंटनी की प्रक्रिया को Elon musk ने शुरू कर दिया है। किन किन कर्मचारियों को कंपनी में रखा जाएगा और किन किन को नही रखा जाएगा ये सब जानकारी कर्मचारियों को मेल के जरिए दी जाएगी

जो कदम आज Elon Musk ने उठाया है इसका संकेत तो उन्होंने ट्विटर को खरीदते ही दे दिया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने की तैयारी है। बारी बारी से उनको मेल के जरिए उनकी स्थिति की जानकारी दी जाएगी। हंगामा ने हो इसलिए कंपनी ने निर्णय लिया कि कंपनी अस्थाई रूप से अपने कार्यालयों को बंद कर देगी साथ ही कर्मचारियों की एंट्री कुछ समय के लिए रोक दी गई है।

Elon Musk ने अधिकारियों का पत्ता साफ करने के साथ साथ कई भारतीय अकाउंट्स पर भी ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। बता दें कंपनी ने लगभग 50 हजार से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है।
हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया की ट्विटर का नया सीईओ कोन होगा।

Elon Musk ने 28 अक्टूबर 2022 को ट्विटर की कमान संभाली थी उसके बाद से ही लगातार वो एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। Elon Musk ने सभी बोर्ड डायरेक्टर्स की छुट्टी कर दी है जिसके बाद वो अब ट्विटर के इकलौते डायरेक्टर रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *