हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए 68 सीटों पर वोटिंग जारी
BREAKING

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए 68 सीटों पर वोटिंग जारी

Nov 12, 2022
Spread the love

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह 8:00 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और यह वोटिंग शाम 5:00 बजे तक चलेंगी। बता दें प्रदेश की 68 सीटों पर चुनाव एक ही चरण में हो रहे हैं जिनमें 412 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसी के साथ चुनाव का नतीजा 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं जिनमे 28,54,945 पुरुष हैं और 27, 37,845 महिलाएं मतदाता हैं। बता दे आज वोटिंग को लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और साथ ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने जनता से वोट डालने की अपील की है। दूसरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल वासियों से कहा कि हिमाचल और अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए वोट जरूर करें।

हिमाचल प्रदेश में 10 बजे तक 5.02 फीसदी लोग मतदान कर चुके हैं। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ विजयपुर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। आगे कहा कि इस बार रीती रिवाज बदलेगा और बीजेपी दोबारा सत्ता में लौटेगी। एक बार फिर से जयराम ठाकुर ही मुख्यमंत्री बनेंगे। नड्डा ने कहा कि हिमाचल वासियों को जयराम ठाकुर और मोदी की नीतियों पर विश्वास है। जो विकास कार्य मोदी जी ने करके दिखाया है उसको देखते हुए जनता बीजेपी को दोबारा सत्ता में लाएगी। और इसी के साथ कहा कि हमारा एक ही मुद्दा है विकास और सिर्फ विकास। जो हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में करके दिखाया है। सड़के बनाई है, हॉस्पिटल खोले हैं। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल तो सिर्फ विज्ञापन के जरिए ही राजनीति करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली का कोई मॉडल नहीं है, गुजरात में वह कुछ नहीं कर पाएंगे। अरविंद केजरीवाल विज्ञापन के जरिए खोखले दावे करते हैं वादे करते हैं।इसी के साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का जब शासन था तो उन्होंने भी कुछ नहीं किया। आगे कहा कि हम परिवारवाद की राजनीति के एकदम खिलाफ है और उनके परिवार का कोई भी सदस्य अब राजनीति में नहीं आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *