श्रद्धा हत्याकांड-प्रेमी आफताब ने 35 टुकड़े कर फ्रीज में रखे, 18 दिन में लगाये ठिकाने
BREAKING Delhi / NCR Firstbyte update

श्रद्धा हत्याकांड-प्रेमी आफताब ने 35 टुकड़े कर फ्रीज में रखे, 18 दिन में लगाये ठिकाने

Nov 14, 2022
Spread the love

लिव इन में रहते हुए शादी के लिये दबाव बनाना श्रद्धा के लिये जानलेवा साबित हो गया। जिस आफताब के लिये उसने अपने माता पिता को छोड़ दिया, उसके साथ मुंबई से दिल्ली आकर रहने लगी, उसने उसकी हत्या कर उसे शव को 35 टुकड़ों में तब्दील कर दिया। इन टुकड़ों को उसने फ्रीज में रख दिया। क्रूरता व वहशीपन की हद देखिये कि रोज देर रात वह घर से टुकड़ा लेकर निकला और उसे ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। श्रद्धा की हत्या करीब छह माह पूर्व महरौली थाना क्षेत्र में हुई थी।

घर से भागने से पूर्व तक बेहद कूल नजर आने वाले आफताब के खिलाफ श्रद्धा के पिता ने दिल्ली पुलिस को शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि आफताब और श्रद्धा की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान हुई थी। परिवार के विरोध के का दरकिनार रख कर श्रद्धा आफताब के साथ मुंबई से भागकर दिल्ली आ गई। सोशल मीडिया पर अपडेट देखते हुए शद्धा के परिजन उस पर बराबर नजर रखे हुए थे लेकिन जब एकाएक ही अपडेट बंद हो गये तो वह समझ गये कि दाल में कुछ काला है।

इसके बाद श्रद्धा के पिता दिल्ली पहुंचे और  दिल्ली पुलिस से शिकायत की। मुंबई से आकर श्रद्धा आफताब के साथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहने लगी थी। दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में शुरू कर दी। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। परेशान होकर उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

बकौल दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों को रखने के लिये ही वह एक फ्रीज भी लेकर आया था। इसमें 18 दिन तक उसने टुकड़ों को रखा और रोज देर रात इन टुकड़ों को ठिकाने लगता रहा। महरौली के जंगल में रोजाना एक टुकड़ों को डाल देता था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *