आयुषी हत्याकांड: माता-पिता हुए गिरफ्तार दूसरी जाति में शादी करने से थे नाराज
BREAKING उत्तर प्रदेश

आयुषी हत्याकांड: माता-पिता हुए गिरफ्तार दूसरी जाति में शादी करने से थे नाराज

Nov 21, 2022
Spread the love

आयुषी हत्याकांड में पीड़िता के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि इन 2 कारणों की वजह से आयुषी की हत्या कर दी गई है। पहला कारण तो यही रहा कि आयुषी ने घर में बिना बताए दूसरी जाति के लड़के से शादी कर ली। और दूसरा कारण रहा कि लड़की कई दिनों तक घर से गायब रही।

यही दो कारण है कि पिता अपनी बेटी के खिलाफ हो गया और गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आयुषी के पिता के साथ साथ मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। अगर बात करें घटना की तो 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर एक लाल रंग की डोली में आयुषी का शव मिला। लड़की को गोली मारने के बाद प्लास्टिक में लपेटकर बैग में बंद कर दिया गया था। बेग में लाल रंग की 2 साड़ियां की रखी हुई थी। जिसके बाद जांच में आयुषी के पिता आरोपी के रूप में सामने आए।

डिवोर्स की मानें तो आयुषी घर से बिना बताए चली गई थी जैसे ही वह घर में वापस आए तो पिता ने आक्रोश में आकर आपे से बाहर होकर बेटी को गोली मार दी। उसके बाद रातों-रात पिता ने बेटी के शव को ठिकाने लगा दिया।

जांच की बात अगर की जाए तो जांच के लिए यूपी पुलिस की सर्विलांस टीम ने करीब 20,000 मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं। इन सभी मोबाइल की लोकेशन भी सर्विलांस की टीम ने खंगाल डाली है। जेवर, जबरा टोल, खंडोली टोल के अलावा हाथरस अलीगढ़ और मथुरा आने वाले मार्गों पर लगे 210 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *